छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर आईपीएस अधिकारियों की तबादला किया गया,
जिसमें बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी श्री रामगोपाल गर्ग आईपीएस जी को सौंपी गई है ।
दिनांक 23/1/2026 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर के पद पर श्री रामगोपाल गर्ग आईपीएस जी के द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग जी 2007 बैंच के अधिकारी है।
जिन्होंने रायगढ़ राजनांदगाँव सरगुजा दुर्ग जिला और रेंज मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यभार सँभाल चुके है ।
आज बिलासपुर रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के रूप श्री रामगोपाल गर्ग जी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस जी के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
व सभी जिला के राजपत्रित अधिकारियों से सौजन्य भेंट किये।
वहीं माननीय महोदय पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग जी ने कहा की हर थाने में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। ताकी आम नागरिको के थाना में शिकायत नहीं सुनने की स्थिति में क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर डायरेक्ट अपनी शिकायत भेजे जो पुलिस अधीक्षक व हमें प्राप्त होगी। जिस पर तत्काल कार्यवाही किया जाएगा। वहीं संबंधित थाना पुलिस स्टाफ के ऊपर कार्यवाही भी किया जाएगा।
वहीं क्यूआर कोड से थानो के कार्यों में पारदर्शिता आयेगा। उन्होंने कहा की किसी भी प्रकार के पुलिस की लापरवाही पूर्वक कार्य बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी बेगुनाह को दंड ना मिले जबरदस्ती या गलत धाराओं से किसी के उपर कार्यवाही करना गलत होगा। किसी भी विवाद के स्थिति में दोनो पक्षों को सुनने के बाद ही उचित धाराओं से कार्यवाही करें अगर किसी भी प्रकार के B N S की धाराओं को गलत तरीके से जोड़ा गया या घटाया गया तो उस पुलिस विवेचक के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही होगा। वहीं हम आप को बतादे की बलौदा बाजार भाटापारा जिले में जब से पुलिस कप्तान के रूप में श्रीमती भावना गुप्ता जी चार्ज लिए हैं तब से बलौदा बाजार जिला क्षेत्र में एक अलग ही शांति स्थापित हुई हैं। क्योंकि पुलिस कप्तान भावना गुप्ता जी के मार्गदर्शन में बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस ने एक त्रिनयन शिकायत हेल्प लाइन नाम के whatsapp ग्रुप बनाया है। जिसमें जिला के कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के अपराधीक गतिविधियों का वीडियो फुटेज भेज कर तत्काल कार्यवाही कराया जाता है। जिसकी मॉनेटरिंग थाना प्रभारियों के साथ साथ स्वयं पुलिस कप्तान भावना गुप्ता जी करता है। इसी निगरानी की वजह से आज बलोदा बाजार भाटापारा जिला में अपराध और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं। और जब से ये whatsapp ग्रुप बना है तब से लगातार अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है।अगर इस तरह के सभी जिलो में व्यवस्था की जाए तो अपराध एक हद तक सिमट कर रह जाएगी व खत्म हो जाएगा।


