CG बिलासपुर,केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी को गुरु घासीदास बाबा जयंती की निमंत्रण देने पहुंचे ग्राम पंचायत पोड़ी(स)के नव युवक सतनाम समिति।

Must Read

CG NEWS DARPAN कॉन्टेक्ट 7987908128

CG बिलासपुर, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी को गुरु घासीदास बाबा जयंती की निमंत्रण देने पहुंचे ग्राम पंचायत पोड़ी(स)के नव युवक सतनाम समिति।
बिलासपुर, बिल्हा ब्लॉक ग्राम पंचायत पोड़ी (स) के नव युवा सतनाम समिति ने बिलासपुर सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी से सौजन्य मुलाक़ात की। माननीय मंत्री जी को समिति के सदस्यों ने पुष्प गुलदस्ता श्री फल भेंट करते हुए आने वाले तीस दिसंबर को ग्राम पंचायत पोड़ी (स) में होने वाले गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती कार्यक्रम की निमंत्रण दिए। वहीं माननीय श्री तोखन साहू जी ने बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा की दिल्ली में मेरा कार्यक्रम हैं अगर कार्यक्रम से जल्दी हम यहां आ जाएंगे तो आपके गांव पोड़ी जरूर बाबा जी की जयंती मनाने आएंगे नहीं तो आप लोग खुशी खुशी से जयंती मना लेना। वहीं समिति के सदस्य देव कुमार डहरिया जी ने बताया की माननीय श्री तोखन साहू जी के ऊपर हमें विश्वास है। वे जरूर समय निकालेगा । और हमें यकीन है की हमारे ग्राम में गुरु घासीदास बाबा जी के जयंती मनाने श्री मंत्री जी जरूर आएंगे।
वहीं समिति के सदस्य मनीराम कुर्रे जी ने कहा की हमें श्री तोखन साहू जी पर यकीन है वे गुरु घासीदास बाबा जी के जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जरूर समय निकालेगा।और यह एक ऐसा संयोग होगा मानो हमारे गांव में श्री राम जी की आगमन। व ये पहली बार होगा की एक छोटा सा गांव में केन्द्रीय राज्य मंत्री जी जैसे नेता की पहुंचना। वैसे निमंत्रण स्वीकार की आधिकारिक रूप से अभी पुष्टि नहीं की गई है।


माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी को निमंत्रण देने पहुंचे सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं

देव कुमार डहरिया।
मनीराम कुर्रे।
सोमनाथ गेंदले।
लक्ष्मी प्रसाद गेंदले।
हिमालय जांगड़े।
सत्येन्द्र कोसले।
मितूल गेंदले।

Author

Latest News

More Articles Like This