CG बिलासपुर,तहसील पचपेड़ी क्षेत्र के शासकीय जमीन को कब्जा कर किया जा रहा हैं अवैध वृक्ष कटाई अवैध खनन व लाल ईट निर्माण।

Must Read

 

बिलासपुर,तहसील पचपेड़ी क्षेत्र के शासकीय जमीन को कब्जा कर किया जा रहा हैं अवैध वृक्ष कटाई अवैध खनन व लाल ईट निर्माण।

बिलासपुर जिला के पचपेड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम खपरी में नदी किनारे की शासकीय भूमि को गांव के ही रंगदार लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर के उसमें अवैध खनन व अवैध ईट निर्माण कराया जा रहा हैं। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं 

वहीं अवैध कब्जा धारी झालन सोनी का कहना है की सरपंच ग्राम खपरी से अवैध कब्जा व अवैध निर्माण के लिए अनुमति मिली हैं। आज आलम यह है की जमीन की कब्जा के साथ साथ अवैध खनन व अवैध रूप से वृक्ष कटाई कर अवैध लाल ईट निर्माण कर रहे हैं।

जब ग्राम पंचायत खपरी के सरपंच से बात करने व सच्चाई की पता करने के लिए उन्हें फोन किया गया लेकिन सरपंच सहाब का नंबर लगातार बिजी आ रहा था।वही एक ग्रामीण ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा की पूर्व से ही वह जमीन श्मशान घाट व नदी पचरीघाट के लिए संरक्षित था।तलाब के पीछे से अरपा नदी किनारे तक सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि खाली था। जिसे गांव के ही कुछ रसूखदार लोगो के द्वारा कब्जा कर पेड़ो को काटा जा रहा हैं। और जमीन को खोद के अवैध लाल ईट निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं। 5  6  सालों से नदी किनारे की मिट्टी को खोद कर अवैध रूप से कब्जा कर अवैध रुप से पंजा भट्ठा चला रहा हैं जिसे गांव में रोकने व बोलने वाला कोई नहीं।

अवैध रूप से कोयला ले रहा हैं अवैध बिजली से पंप संचलित कर पानी निकाला जा रहा हैं शासकीय जमीन की पेड़ो को कटवाकर लाल ईट निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं। वहीं एक जानकारी के अनुसार हर साल 5  6  लाख लाल ईट निर्माण करा लेते हैं। जिससे रसूखदार लोग अवैध लाखों करोड़ों रुपए की काली कमाई करते हैं जिससे शासन प्रशासन को लाखों की राजस्व नुकसान होता है व शासन प्रशासन की कार्यवाही नहीं करने से हौसला बुलंद हो चुके हैं। जिसकी वजह से रसूखदार लोग शासन को ठेंगा दिखा रहे हैं और मनमानी कर रहे हैं।

अब देखने वाली बात होगी तसीलदार पचपेड़ी कब तक कार्यवाही करता हैं ऐसे छेत्र के रसूखदार अवैध खनन व अवैध निर्माण करने वाले लोगों के ऊपर।

cg news darpan की पड़ताल आगे भी जारी रहेगी।

Author

Latest News

More Articles Like This