छत्तीसगढ़, बलौदा बाजार भाटापारा सीटी कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Must Read

 

*थाना सिटी कोतवाली* 

दिनांक 02.12.2025

 

● *थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार* 

● *आरोपियों से ₹5300 कीमत मूल्य का 30 पाव देशी मसाला एवं 10 लीटर महुआ शराब किया गया जप्त*

 

“ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में *आज दिनांक 02.01.2025 को थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा ग्राम डमरू एवं कुकूरदी मेनऱोड चौंक में घेराबंदी कर, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से ₹5300 कीमत मूल्य का 30 पाव देशी मसाला शराब एवं 10 लीटर महुआ शराब जप्त* किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर, आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

आरोपियों के नाम

1. अमर सिंह उम्र उर्फ अमरू केवट उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम डमरू थाना सिटी कोतवाली 

2. भगवान दास यादव उम्र 39 साल निवासी ग्राम रवान थाना सिटी कोतवाली

Author

Latest News

More Articles Like This