CG, थाना पलारी पुलिस ने ग्राम वटगन में ट्रैक्टर चोरी करने वाले को किया गिरफ्तार

Must Read

*थाना पलारी* 

दिनांक 16.01.2025 

● *थाना पलारी पुलिस द्वारा ग्राम वटगन में ट्रैक्टर चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

● *आरोपियों द्वारा ट्रैक्टर के पार्ट्स, इंजन एवं अन्य सामान को अलग-अलग करते हुए, कर दिया गया था था बिक्री*

● *आरोपियों में ट्रैक्टर का पार्ट्स एवं अन्य सामान खरीदने वाला आरोपी भी है शामिल*

● *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर के इंजन एवं अन्य पार्ट्स सहित ₹4,00,000 कीमत मूल्य का सामान किया गया बरामद*

दिनांक 09.01.2025 को प्रार्थी घनश्याम वर्मा निवासी ग्राम वटगन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि *वह अपने महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक CG6 GE 1473 को दिनांक 06.01.2025 को शाम 05:00 बजे अपने घर के सामने नीम के पेड़ के नीचे खड़ी किया था, फिर दिनांक 07.01.2025 को सुबह देखा तो उक्त ट्रैक्टर वहां पर नहीं था। ट्रैक्टर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया* गया था। कि रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 12/2025 धारा 303(3),317,238,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में *थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी नारायण पटेल एवं ईश्वर साहू को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त ट्रैक्टर के पार्टस अलग-अलग कर, धरसीवा के कबाड़ी दुकान एवं एक अन्य आरोपी अवध राम नारंग के पास बिक्री* करना बताया गया। कि *प्रकरण में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल CG05 4605, ट्रैक्टर का इंजन, अन्य पाना, पेंचिस, ट्रैक्टर के पार्ट्स एवं ट्रैक्टर बॉडी कवर कुल कीमती ₹4,00,000 बरामद किया गया है।* की प्रकरण में आरोपी नारायण पटेल, ईश्वर साहू एवं अवध राम नारंग को आज दिनांक 15.01.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है। 

आरोपियों के नाम 

1. नारायण पटेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम वटगन थाना पलारी हाल निवासी गिरौध मांढर गडई मैदान शनिदेव चौक थाना धरसीवा जिला रायपुर 

2. ईश्वर साहू उम्र 29 साल निवासी ग्राम वटगन थाना पलारी वर्तमान पता राम मंदिर चौक फुलहर चौक रायपुर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर

3. अवध राम नारंग उम्र 61 साल निवासी रावाभाटा प्रेम नगर बंजारी ऑटो के बाजू रायपुर थाना खमतराई जिला रायपुर

Author

Latest News

More Articles Like This