मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए तैयार की गई नई औद्योगिक नीति के बारे में बताया। छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिए उद्यमों को कई रियायतें देने की बात उन्होंने कही।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगामी 5 साल में छत्तीसगढ़ में उद्योगपतियों एवं निवेशकों द्वारा 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश होने की संभावना है। इससे 5 लाख नए रोजगार सृजन की उन्होंने बात कही।
हमारे लिए गर्व का अवसर और भी बढ़ जाता है, जब हमारे छत्तीसगढ़ का इकलौता केंद्रीय विश्वविद्यालय महान संत बाबा गुरु घासीदास जी के नाम पर स्थापित है, जो ज्ञान, समावेशिता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।”
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का वक्तव्य
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की।


