CG, भाटापारा बलौदा बाजार पुलिस की कार्यवाही होटल ढाबा ठेला में लोगों को शराब पीने व बैठाने की सुविधा प्रदान करने वाले को किया गया गिरफ्तार

Must Read

रिपोर्टर, नितेश कुमार 

*जिला बलौदाबाजार-भाटापारा* 

दिनांक 17.01.2025

● *जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों एवं अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी*

● *”आपरेशन विश्वास” के तहत दिनांक 16.01.2025 को विशेष अभियान चलाकर शराब पीने, बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले कुल 04 होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही*

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। *इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.01.2025 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले कुल 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया* गया है। पकड़े गए सभी 04 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत करवाई किया गया है। इस दौरान थाना कसडोल द्वारा 02 एवं थाना भाटापारा ग्रामीण 02 आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। अरोपियों के नाम 

1. चंदन लाल 35 साल ग्राम रोहरा थाना भाटापारा ग्रामीण

2. जय कुमार साहू उम्र 30 वर्ष निवासी दतरेंगी थाना भाटापारा ग्रामीण

3. द्रोण यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम डोंगा कोहरौद जिला जांजगीर चांपा 

4. पुनीत यादव उम्र 34 साल निवासी कसडोल थाना कसडोल

Author

Latest News

More Articles Like This