BIG BREAKING: आदिवासी नेता नंदकुमार साय की BJP में वापसी,

Must Read

रायपुर। कांग्रेस का हाथ छोड़ वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय की घर वापसी हुई है। भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरूआत के साथ ही नंदकुमार साय ने भाजपा का केसरिया गमछा फिर से पहन लिया है। साय भाजपा के राज्य में सबसे बड़े आदिवासी चेहरा थे लेकिन पार्टी में तव्वजो नहीं मिलने से नाराज़ होकर 30 अप्रैल 2023 को उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला कर लिया था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उन्हें औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें अपने साथ राजनीतिक और शासकीय कार्यक्रमों में साथ लेकर जाते रहे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद समीकरण बिगड़ गये। विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा के बाद सबसे पहले उनके घर पहुँचने वाले नेताओं में नंदकुमार साय भी रहे। तब से ही इस बात की अटकलें तेज हो गई थी साय घर वापसी कर सकते हैं।

Author

Latest News

More Articles Like This