
*थाना भाटापारा शहर*
दिनांक 16.01.2025
*थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपी से ₹4400 कीमत मूल्य का 40 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त*”
ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में *आज दिनांक 15.01.2025 को थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा सिध्द बाबा रोड माल धक्का पुल के पास भाटापारा में घेराबंदी कर, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाली 01 आरोपी शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से ₹4400 कीमत मूल्य का 40 पाव देशी मसाला शराब जप्त* किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 42/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर, आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- राकेश उर्फ रोशन ध्रुव उर्फ रॉकी उम्र 26 साल निवासी ग्राम गाढाडीह थाना भाटापारा ग्रामीण


