CG, बिलासपुर के रतनपुर पुलिस की सतर्कता से एक गुम नाबालिक बच्चे को बिलासपुर से किया गया दस्तयाब

Must Read

संपादक,मनीराम कुर्रे 

🚨 🚨 थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 🚨 🚨

🔹 रतनपुर पुलिस की सतर्कता से गुम नाबालिक बच्चे को बिलासपुर से किया दस्तयाब ।।

🔹 घर वालों के डॉटने पर घर से भाग गया था नाबालिक ।।

🔹 बच्चे की गुम होने की सूचना के कुछ ही घंटो में किया दस्तयाब ॥ दिनांक 09/01/2025 को ग्राम सिंघरी निवासी प्रार्थिया नंदनी साहू थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका नाबालिक लड़का दिनाँक 07/01/2025 को बिना बताये कहीं चला गया है, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर, मामला गंभीर प्रक़ृति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर के दिशा निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करने थाना रतनपुर में टीम गठित किया गया। गुम नाबालिक की पता तलाश हेतु आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना देकर व व्हाटसप के माध्यम से ईश्तहार जारी किया गया था। जिसके फलस्वरूप व पुलिस की तत्परता से नाबालिक के तोरवा, चकरभाठा थाना क्षेत्रांतर्गत होने की सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा गुम नाबालिक को दस्तयाब कर नाबालिक के घर वालों के सुपुर्द किया गया।

Author

Latest News

More Articles Like This