CG बिलासपुर, बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पोड़ी (स) में बड़ी धूम धाम से मनाया गया गुरु घासीदास बाबा जी की 269 वी जयंती

Must Read

 

बिलासपुर, बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पोड़ी (स) में बड़ी धूम धाम से मनाया गया गुरु घासीदास बाबा जी की 269 वी जयंती 

बिलासपुर, 31 जनवरी 2025 बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम पोड़ी (स) में गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ बाबा जी के जीवन और शिक्षाओं को याद किया, जो समाज सुधार और समानता के प्रतीक हैं।सुबह से ही गांव में सतनाम भक्ति व पंथी गीत डीजे में संचलित कर सत्य व बाबा के उद्देश्यों को आम जन तक पहुंचाया गया। मुख्य आयोजन स्थल पर सतनामी समाज के सैकड़ों श्रद्धालु बाबा जी के चित्र और ध्वज लेकर शामिल हुए। स्थानीय लोकगीत और भजन गाए, जबकि बालिका आकांक्षा बंदे पंथी ग्रुप पार्टी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाबा जी के सत्याग्रह और दलित उत्थान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।ग्राम पोड़ी (स) सतनामी समाज के देवकुमार डहरिया जी ने बताया, की गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती हमें एकता और न्याय का संदेश देता है। इस वर्ष हमने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को आगे लाकर कार्यक्रम आयोजित किया हैं। कार्यक्रम में प्रसाद वितरण के साथ उत्सव संपन्न हुआ। वहीं गांव वालों ने कहा कि यह जयंती हर वर्ष प्रेरणा का स्रोत बनता है, जो सामाजिक सद्भाव को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समाज के ग्रामीणों के नाम इस प्रकार हैं।

देव कुमार डहरिया।

सुनील गेंदले।

महेश्वर गेंदले।

रामकुमार बंदे।

हिमालय कुमार जांगड़े।

ऋतिक गेंदले।

सोमनाथ गेंदले।

मनीराम कुर्रे।

उमाशंकर बन्दे।

शेखर गेंदले।

मिरिथ राम बंदे।

लक्ष्मी प्रसाद गेंदले 

दुकालू गेंदले।

शुक्लाल गेंदले। व भारी संख्या में गांव के महिलाएं बुजुर्ग व बच्चे उपस्थित रहे।

 

 

 

Author

Latest News

More Articles Like This