शिवरीनारायण। नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 12 अंतर्गत ग्राम भोगहा स्थित शासकीय भूमि (खसरा नंबर 772) पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। वार्ड पार्षद सुधांशु तिवारी द्वारा जिला कलेक्टर जांजगीर-चांपा को लिखित शिकायत सौंपकर अवैध कब्जा हटाने एवं भूमि संरक्षण की मांग की गई है।
शिकायत में बताया गया है कि शासकीय अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि पर शांति बाई, गजा बाई एवं धनीराम द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। स्थानीय स्तर पर आपत्ति के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है, जिससे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है।
पार्षद ने कलेक्टर से राजस्व अभिलेखों के आधार पर स्थल जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए तत्काल अवैध कब्जा हटाने तथा भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए भूमि का सीमांकन/संरक्षण कराने का अनुरोध किया है।शिवरीनारायण। नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 12 अंतर्गत ग्राम भोगहा स्थित शासकीय भूमि (खसरा नंबर 772) पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। वार्ड पार्षद सुधांशु तिवारी द्वारा जिला कलेक्टर जांजगीर-चांपा को लिखित शिकायत सौंपकर अवैध कब्जा हटाने एवं भूमि संरक्षण की मांग की गई है।
शिकायत में बताया गया है कि शासकीय अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि पर शांति बाई, गजा बाई एवं धनीराम द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। स्थानीय स्तर पर आपत्ति के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है, जिससे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है।
पार्षद ने कलेक्टर से राजस्व अभिलेखों के आधार पर स्थल जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए तत्काल अवैध कब्जा हटाने तथा भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए भूमि का सीमांकन/संरक्षण कराने का अनुरोध किया है।